बिलासपुर में खनिज माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 7 वाहन जप्त—रेत, पत्थर और मुरुम के अवैध परिवहन पर शिकंजा

Social Activity BSP

बिलासपुर, 17 मार्च 2026।
जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश और खनिज विभाग के मार्गदर्शन में मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया गया, जिसमें 1 जेसीबी, 4 हाइवा और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल 7 वाहनों को जप्त किया गया।


खनिज अमले द्वारा कोटा, बेलगहना, कोनचरा, बिरकोना, सरकंडा, सिरगिट्टी, सिलपहरी, चकरभाठा, मुढ़िपार और रहंगी क्षेत्रों में सघन जांच की गई। इस दौरान कोनचरा क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं।

वहीं सिलपहरी क्षेत्र में साधारण पत्थर का अवैध उत्खनन करते हुए 1 जेसीबी और 1 हाइवा वाहन को मौके पर ही जप्त किया गया। चकरभाठा क्षेत्र में मुरुम के अवैध परिवहन में लगे 3 हाइवा वाहनों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें कब्जे में लिया गया।

जप्त किए गए सभी 7 वाहनों को पुलिस थाना सिरगिट्टी और चकरभाठा में सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

प्रशासन की इस सख्ती से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम नागरिकों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post